आज भी नहीं बदलीं ईंधन की कीमतें
तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदलीं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में ईंधन की कीमतें क्रमश: 96.98 रुपये, 92.58 रुपये और 90.77 रुपये प्रति लीटर रहीं। ये कीमतें भी अपरिवर्तित रहीं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमतें क्रमश: 80.87 रुपये, 87.96 रुपये, 85.88 रुपये और 83.75 रुपये प्रति लीटर रहीं।
तेल की कीमतों में गिरावट के चलते मंगलवार 30 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 22 पैसे और 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में 60 डॉलर प्रति बैरल से 64 डॉलर तक की बढ़ोतरी होने के कारण ओएमसी ने कीमतों में परिवर्तन को रोकने का फैसला किया है। इस साल पहली बार ऐसा हुआ है जब लगातार 2 दिनों 24 मार्च और 25 मार्च को ओएमसी ने कीमतों में कटौती की थी। इसके बाद 30 मार्च को फिर से कीमतें घटा दीं थीं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इससे पहले 27 फरवरी को संशोधन किया गया था।










