April 20, 2026
Uncategorized

रेलवे चार और स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा

रेल प्रशासन ग्रीष्मकालीन ट्रेनों की संख्या में लगातार वृद्धि कर रहा है। पिछले दिनों कई ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने के बाद अब कुछ और ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गीष्मकालीन ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में लोकमान्य तिलक-छपरा-लोकमान्य तिलक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 16 व 21 अप्रैल को किया जाएगा। यह अपराह्न 2:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रस्थान कर ठाणे, भिवानी रोड, वसई रोड, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, संवाई माधोपुर, बयाना होती हुई अगले दिन 2:25 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 2:30 बजे चलकर टूंडला, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, भटनी, सिवान होती हुई छपरा में तीसरे दिन सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 19 अप्रैल को छपरा से सुबह 5.40 पर चलकर टूंडला, आगरा फोर्ट स्टेशन होती हुई लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर रात्रि 12:40 बजे पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज-छपरा-छत्रपति शिवाजी महाराज विशेष गाड़ी 17 अप्रैल को संचालित की जाएगी। यह पनवेल से रात्रि 11:45 बजे प्रस्थान कर आगरा फोर्ट, टूंडला होती हुई छपरा तक जाएगी। वापसी में यह छपरा से 20 अप्रैल को प्रस्थान करेगी जो टूंडला, आगरा फोर्ट होती हुई पनवेल पर दोपहर 3:20 पर पहुंचाएगी।

बड़ोदरा-दानापुर-बड़ोदरा विशेष गाड़ी का संचालन बड़ोदरा से सोमवार को किया जाएगा। यह गाड़ी 19 व 26 अप्रैल को बड़ोदरा से सुबह 8.25 पर प्रस्थान करके फतेहपुरसीकरी, ईदगाह जंक्शन, आगरा फोर्ट स्टेशन, टूंडला, इटावा होती हुई दानापुर पर अगले दिन सायं 7:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20 व 27 अप्रैल को दानापुर से रात्रि 10:45 बजे प्रस्थान करके इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, ईदगाह, होती हुई बड़ोदरा पर गुरुवार को सुबह 9:25 बजे पहुंचेगी।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ोदरा-सूबेदारगंज-बड़ोदरा विशेष ट्रेन का संचालन बड़ोदरा जंक्शन से शनिवार व सूबेदारगंज से रविवार को किया जाएगा। यह बड़ोदरा से 17.24 अप्रैल को सुबह 9.15 पर प्रस्थान करके रविवार को आगरा फोर्ट, इटावा होती हुई सूबेदारगंज पर सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 18 व 25 अप्रैल को सूबेदारगंज से दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान करके इटावा, आगरा फोर्ट होती हुई सोमवार को बड़ोदरा जंक्शन पर सुबह 11:15 पर पहुंचाएगी।

Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *