April 20, 2026
Trending आगरा कारोबार लाइफ स्टाइल सरकार सेहत

कोविड जांच से बच रहे, घर में कर रहे सर्दी-बुखार का इलाज

हल्की सर्दी, जुकाम या बुखार वाले लोग घर में ही अपनी मर्जी से उपचार लेकर ठीक होने की जुगत में हैं। जब बात बिगड़ रही है तो अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच तभी करा रहे हैं जब सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कई लोग यह सोचकर कि कोविड की जांच केवल एसएन मेडिकल कॉलेज में ही हो रही है, इससे वहां भीड़ हो गई है, जांच कराने नहीं जा रहे हैं। ऐसा नहीं है 32 और केंद्र हैं, इनमें से कई आपके घर के नजदीक ही हो सकते हैं। अगर संदेह है तो वहां जाएं और कोरोना की जांच कराएं। कैसी आफत आई है।

सभी बीमार हो रहे हैं। घर-घर लोग बीमार हैं। कोरोना है या वायरल समझ नहीं आ रहा। तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच यह चर्चा आम है। इनमें कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा है या बीमार हैं। ऐसे में वे लोग कोरोना का टेस्ट कराना चाहते हैं लेकिन केंद्र की पूरी जानकारी न होने और आगरा के सरकारी अस्पताल एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भीड़ अधिक होने की खबर से ही जांच कराने को नहीं पहुंच रहे। ऐसे में आगरा प्रशासन ने लोगों के लिए उनके नजदीक कोरोना जांच केंद्रों की लिस्ट जारी की है, जहां लोग कोरोना का टेस्ट करा सकते हैं और रिपोर्ट की भी जानकारी हो सकेगी। इनमें से 17 केंद्र शहरी तो 15 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

एसएन ही नहीं 32 और केंद्र हैं, संदेह हो तो जाएं, जांच कराएं

शहरी क्षेत्र में यहां करा सकते हैं जांच

  • जिला अस्पताल
  • आईएसीटी बस स्टैंड
  • नगर पंचायत स्वामी बाग/दयालबाग
  • कमला नगर पोस्ट आफिस
  • बल्केश्वर चौराहा, शनि मंदिर के पास
  • जयपुर हाउस पुलिस चौकी
  • डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (दीवानी)
  • यूपीएचसी लोहामंडी—2
  • यूपीएचसी मोतीमहल
  • यूपीएचसी नगलापदी
  • यूपीएचसी मंटोला
  • यूपीएचसी जीवनी मंडी
  • यूपीएचसी नाई की सराय
  • यूपीएचसी बल्केश्वर
  • यूपीएचसी सिकंदरा
  • यूपीएचसी बुन्दूकटरा
  • यूपीएचसी शाहगंज—2

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां हो रही जांच

  • सीएचसी अछनेरा
  • सीएचसी अकोला
  • सीएचसी बिचपुरी
  • सीएचसी फतेहपुर सीकरी
  • सीएचसी सैंया
  • सीएचसी खेरागढ़
  • सीएचसी शमसाबाद
  • सीएचसी जगनेर
  • सीएचसी फतेहाबाद
  • सीएचसी बाह
  • सीएचसी पिनाहट
  • सीएचसी जैतपुर कलां
  • सीएचसी बरौली अहीर
  • सीएचसी एत्मादपुर
  • सीएचसी खंदौली
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *