April 20, 2026
Trending ताजा राष्ट्रीय

आरबीआई ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर ने आज बताया कि रेपो रेट चार प्रतिशत और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहेगा। इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर ने साल 2021-22 के लिए 10.5 प्रतिशत जीडीपी का अनुमान जताया है।

मौद्रिक नीति पेश करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कोरोना के बावजूद देश की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। देश में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़े हैं, उससे थोड़ी अनिश्चिचतता बढ़ी है लेकिन भारत चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। पांच फरवरी को हुई मौद्रिक नीति समीक्षा में भी रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। उस वक्त भी रेपो रेट चार प्रतिशत और रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा गया था। बाजार एक्सपर्ट की ओर से पहले ही इस बात के संकेत दिए गए थे। एक्सपर्ट्स का कहना था कि मुद्रास्फीति बढ़ने, सरकार के महंगाई लक्ष्य के दायरे को पूर्ववत बनाये रखने तथा कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के मामले में नरम रुख अपनाते हुये यथास्थिति बनाये रख सकता है।

Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *