April 20, 2026
आगरा क्राइम ताजा

अवैध संबंध के शक में उजड़ गया पूरा परिवार

दांपत्य जीवन में शक का बीज घुसा तो सब कुछ तबाह हो गया। आवास विकास कॉलोनी में पत्नी की हत्या में जेल भेजे गए पति ने अवैध संबध के शक में ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद जेल में है। अब इस दंपति के बच्चों को भविष्य अंधेरे में है। शक ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

विदित हो कि 26 मार्च को सेक्टर सात आवास विकास कॉलोनी निवासी धीरज पाराशर ने अपनी पत्नी प्रियंका की हत्या कर दी थी। वह तीन बेटियों को कमरे में छोड़कर फरार हो गया था। बेटियां अपनी ननिहाल में रह रही हैं। वारदात के बाद से जगदीशपुरा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मृतका के परिजनों की मानें तो धीरज गलत शौकों में पड़ गया था, जिसका प्रियंका विरोध करती थी। जगदीशपुरा पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे प्रियंका पर शक था। वह एक युवक से बात करती थी। इस बात को लेकर उसका आएदिन विवाद होता था। उसने कई बार समझाया था लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। वह उल्टा उस पर ही आरोप लगाती थी। आवेश में आकर उसने उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उधर इस दंपति के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहले तो मां उनसे दूर चली गई और अब पिता जेल में है।बेटियों ने पुलिस से कह दिया है कि वह अपने पिता से कभी संबंध नहीं रखेंगी।

पत्नी की हत्या करने वाले पति को जगदीशपुरा पुलिस ने भेजा जेल

दुष्कर्मी को गांव में नहीं रहने देंगे ग्रामीण, ऐलान

आगरा। सिकंदरा के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे जेल भेजा जा रहा है। इस घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोपी को गांव से बाहर निकालने की ठान ली है। आरोपी के परिजन भी उसकी हरकत से दु:खी हैं। आज सुबह हवालात में बंद आरोपी अपनी करनी की वजह से खुद का चेहरा छिपा रहा था। विदित हो कि रविवार की शाम को सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में एक महिला घर के आंगन में काम में कर रही थी। परिवार में अन्य लोग घर पर नहीं थे।

पड़ोस का रहने वाला बनी सिंह घर में घुस आया। महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ खाली प्लॉट में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपित के चंगुल के किसी तरह छूटने पर महिला ने शोर मचा दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आते देख वह भाग गया। पीड़िता ने सिकंदरा पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि वह आरोपी को कभी गांव में घुसने नहीं देंगे। आरोपी के परिजन भी उसकी हरकत पर शर्मिंदा हो रहे थे। इंसपेक्टर सिकंदरा कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को आज जेल भेजा जा रहा है।

Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *