April 20, 2026
Trending ताजा मनोरंजन साक्षत्कार

‘आज मैं ऐसे मर्द को चीर कर रख दूंगी’

  • ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की आपबीती सुन सिहर जाएंगे
  • जब मैं टीनएज थी, पड़ोसी अंकल, कजिन और ट्यूशन टीचर करते थे गंदी हरकतें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ऐक्ट्रेस बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का एक शॉकिंग मीटू खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने अपने साथ हुए मोलेस्टेशन का जिक्र किया है, जिसने उन्हें बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। मुनमुन ने अपने पोस्ट में अपने बचपन के दिनों के कुछ ऐसे बुरे पलों को याद किया और लिखा कि ऐसा कुछ लिखने से ही मेरी आंखों में आंसू आ गए। उन यादों में वापस जाना जब मैं छोटी सी बच्ची थी और मैं अपने पड़ोसी अंकल और उनकी शिकारी नजरों से डरती थी, जो हर मौके का फायदा उठाकर मुझे यहां-वहां पकड़ता था और मुझे धमकाता था कि मैं कभी इस बारे में किसी से ना कहूं। या फिर मुझसे काफी बड़ा मेरा ही कजिन, जो मुझे अपनी बेटियों से अलग तरीके से देखता था, एक व्यक्ति जिसने मुझे अस्पताल में पैदा होते हुए देखा और 13 सालों बाद जब मैं टीनेज में पहुंची तो उसे सही लगा कि मेरी बॉडी उसके छूने के योग्य है क्योंकि मैं बढ़ती हुई टीनेजर लड़की थी और मेरी शरीर में काफी कुछ बदलाव हो चुका था।

मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा कि मेरा एक ट्यूशन टीचर था, जो अक्सर मेरे साथ गंदी हरकतें करता था। मेरा दूसरा टीचर, जो फीमेल स्टूडेंट्स को डांस सिखाता था, वह उन फीमेल स्टूडेंट्स के सीने पर हाथ मारता था। आप देखते होंगे कि ट्रेन में कोई शख्स आपको पकड़ लेता है… क्यों? क्योंकि आप बहुत यंग हो और बोलने से डरती हो, आप इतनी डरी हुई हो कि आप पेट के अंदर के मरोड़ को महसूस कर रहे हो, आपका गला चोक हो रहा है, लेकिन आपको नहीं पता कि ये बातें अपने पैरेंट्स को कैसे बतानी हैं, क्योंकि आपको किसी के बारे में बात करने में काफी शर्म महसूस होती है। ऐसी घटनाएं ही महिलाओं को मर्दों से नफरत करना सिखाती हैं। क्योंकि ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि वे ही अपराधी हैं। ये ऐसी ट्विस्टेड फीलिंग होती है कि आपको इससे उबरने में सालों लग जाता है।’ मुनमुन ने अपने इस पोस्ट का अंत करते हुए लिखा, ‘लेकिन आज मैं ऐसे किसी भी मर्द को चीर कर रख दूंगी, जिसने दूर से भी मेरे साथ ऐसा कुछ करने की कोशिश की तो। मैं जो भी हूं, उस पर मुझे गर्व है।’

हालांकि मुनमुन दत्ता का यह पोस्ट पुराना है लेकिन यह आज वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि साल 2017 में पूरी दुनिया में मीटू मूवमेंट का तूफान था और कई इंडियन सिलेब्रिटीज ने भी अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरसमेंट और मोलेस्टेशन का किस्सा खूब सुनाया था।

Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *