April 20, 2026
आगरा क्राइम ताजा

पुलिस की पांच टीमें तलाश रहीं हत्यारे को

  • कारोबारी की हत्या का मामला
  • आज सुबह तक पुलिस के हाथ नहीं लगा था कोई ठोस सुराग
  • क्षेत्राधिकारी बोलीं, पुलिस जांच में जुटी, कई बिंदुओं पर काम

फ्रीगंज में आढ़ती की हत्या के मामले में पुलिस की पांच टीमें जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। अभी तक पुलिस किसी ठोस साक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई है। कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। आज सुबह तक पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी प्रकार की सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस को हत्याकांड में किसी नजदीकी के हाथ होने का शक है। कारोबारी के स्वभाव के बारे में भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं।

विदित हो कि फ्रीगंज के पास घास की मंडी स्थित रामादेवी मार्केट के ऊपर तिरंगा अपार्टमेंट में रहने वाले आढ़ती किशनगोपाल अग्रवाल की हत्या कर दी गई। उनके दोनों हाथ पैर बंधे हुए थे। चेहरे पर साफी पड़ी थी। अलमारी और तिजोरी खुली पड़ी थी। जानकारी होते ही एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी रेंज आगरा नवीन अरोड़ा मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी की गई। पांच टीमों का गठन किया गया। अलग-अलग टास्क दिये गए। सीसीटीवी कैमरे में एक कार नजर आ रही है। कार से ही हत्यारे आए थे। जिसमें एक महिला भी थी। आज सुबह क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत दीक्षा सिंह ने बताया कि हत्याकांड को लेकर पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। इस हत्या में किसी न किसी परिचित का हाथ होना लग रहा है। लूटपाट की रकम के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन लोगों की माने तो लाखों रुपये कारोबारी के पास रहते थे। 

Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *