September 12, 2026
Trending उत्तर प्रदेश कारोबार ताजा

योगी आज कैबिनेट की बैठक में ले सकते हैं कड़े फैसले

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए सभी राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कड़े फैसले ले रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में हैं। संक्रमण पर नियंत्रण पाने वाले उपायों पर चर्चा को लेकर आज शाम उन्होंने मंत्रिमंडल की बहुत ही अहम बैठक बुलाई है।

बैठक में कोरोना से निपटने के लिए कई बड़े और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल की बैठक के अलावा मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे और कोरोना से निपटने के लिए उपायों पर चर्चा करेंगे। आज योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ भी मुलाकात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरना की रोकथाम के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिश है कि जल्द से जल्द राज्य के भीतर इस महामारी के प्रभाव को या तो खत्म किया जाए या इसे निचले स्तर पर ले आया जाए।

Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *